गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई — देवभोग-अमलीपदर क्षेत्र में 15 दिनों में 652 कट्टा अवैध धान जब्त, 12 वाहन पकड़े

SHARE:

गरियाबंद /देवभोग/अमलीप दरदीगर राज्यों से अवैध रूप से धान के परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने गरियाबंद पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान का बड़ा असर दिखा है।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीमा क्षेत्र के चेक पोस्ट में तैनात पुलिस बल लगातार निगरानी रखे हुए है। इसी कार्रवाई के तहत केवल पिछले 15 दिनों में कुल 12 चारपहिया वाहनों में भरा 652 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया है।

 

आज की बड़ी कार्यवाही : 68 कट्टा धान के साथ बोलेरो पिकअप जप्त

 

दिनांक 21.11.2025 को मुखबिर सूचना पर थाना देवभोग पुलिस ने उड़ीसा से अवैध रूप से धान लाकर बिक्री करने जा रहे बोलेरो पिकअप क्रमांक CG 23 L 2164 को रोककर चेकिंग की। वाहन में 68 कट्टा अवैध धान मिला, जिसे जब्त कर आगे की कार्यवाही के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया।

 

15 दिनों का अभियान — 12 वाहन, 652 कट्टा धान जब्त

विशेष अभियान के दौरान थाना देवभोग एवं थाना अमलीपदर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 12 वाहनों को पकड़कर 652 कट्टा अवैध धान जप्त किया।

 

चेकिंग के दौरान परिवहनकर्ता किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद सभी प्रकरणों में कार्रवाई की गई।

 

जप्त वाहन (15 दिनों में पकड़े गए 12 वाहन)

 

CG-04 PM 4713 (बोलेरो पिकअप)

CG-04 JB 2167 (बोलेरो पिकअप)

CG-23 J 7136 (बोलेरो पिकअप)

OD-24 K 1584 (बोलेरो पिकअप)

CG-25 4232 (बोलेरो पिकअप)

OR-21 D 6055 (बोलेरो पिकअप)

CG-04 JB 2505 (बोलेरो पिकअप)

CG-07 AV 4930 (बोलेरो पिकअप)

CG-18 M 0736 (बोलेरो पिकअप)

OD-24 L 4514 (बोलेरो पिकअप)

CG-23 L 2164 (बोलेरो पिकअप – आज की कार्रवाई)

एक ट्रैक्टर

 

गरियाबंद पुलिस की यह कार्रवाई दीगर राज्यों से अवैध धान के प्रवेश पर लगाम कसने में अहम साबित हो रही है।

. ❗❗

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment