थाना मैनपुर की टीम ने 6.500 किलो अवैध गांजा किया जप्त
गरियाबंद-:वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों, हीरा तथा वन्यजीव तस्करी पर रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना मैनपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
20 नवंबर 2025 को थाना प्रभारी मैनपुर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मैनपुर बस स्टैंड के पास पीठ्ठू बैग में अवैध मादक पदार्थ रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।
मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सिद्वेष्वर नायक पिता देवाकर नायक, उम्र 37 वर्ष, निवासी अमपानी थाना अंबपानी जिला कालाहांडी (उड़ीसा) बताया।
पुलिस ने आरोपी के बैग की तलाशी ली, जिसमें 06 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा (कीमत ₹3,25,000) मिला। मादक पदार्थ को मौके पर समक्ष गवाहों के जप्त कर कब्जे में लिया गया।
आरोपी का कृत्य धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी :
• सिद्वेष्वर नायक (37 वर्ष), निवासी अमपानी, जिला कालाहांडी (उड़ीसा)
जप्त सामग्री :
• 6.500 किलो अवैध गांजा
• मूल्य– ₹3,25,000
थाना मैनपुर पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त नियंत्रण के प्रयासों को दर्शाती
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




