धान खरीदी को लेकर सरकार गंभीर नहीं पिछले वर्ष 9 हजार किसान हुए थे वंचित-टिकेश साहू

SHARE:

फिंगेश्वर/* ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा 14 नवंबर को आयोजित साय कैबिनेट की बैठक में हड़ताल सरकारी कर्मचारियों की मांगों पर विचार नहीं किए जाने तथा एस्मा लागू कर कर्मचारियों को बर्खास्त किए जाने की कार्यवाही को दमनकारी व तानाशाही पूर्ण कार्यवाही बताया है। मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा कि शासन ने धान खरीदी को आवश्यक श्रेणी में शामिल किया है लेकिन इस आवश्यक कार्य को सफलता पूर्वक अंजाम देने वाले इन कर्मचारियों को हाशिए पर रख दिया है सरकार मनमानी पूर्ण कार्यवाही करते हुए कर्मचारियों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है।

 

ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने मोदी की गारंटी के तहत सरकार बनने के 100 दिन के भीतर इन कर्मचारियों की सभी मांगे पूर्ण करने का वादा किया था। कर्मचारियों की कोई अतिरिक्त मांग नहीं है वे केवल वही मांग रहे हैं जो भाजपा ने देने का वादा किया था। अब 2 साल बीतने को है लेकिन कर्मचारियों की एक भी मांगे पूरी नहीं की गई हजारों कर्मचारी 15 दिन से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार के कानों में जू तक नहीं रेंग रही।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment