एनडीए की प्रचंड जीत पर राजिम में जश्न; विधायक रोहित साहू और जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने दी बधाई

SHARE:

राजिम। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने पर आज राजिम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर विधायक रोहित साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधायक रोहित साहू ने कहा कि
“एनडीए की यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन पर जनता के अटूट विश्वास को दर्शाती है। बिहार की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि विकास, स्थिरता और पारदर्शी शासन ही उनकी प्राथमिकता है। राजिम के कार्यकर्ताओं का उत्साह हमारे संगठन की मजबूती का प्रतीक है।”

भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा
“प्रधानमंत्री मोदी जी की लोकप्रियता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास मॉडल ने बिहार में फिर बड़ी जीत दिलाई है। जनता ने एक बार फिर एनडीए के पक्ष में भरोसा जताकर विकास की राजनीति को चुना है। राजिम में कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया उत्सव हमारी एकजुटता और संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने बिहार की जनता और एनडीए नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विजय की शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव,मंडल महामंत्री जितेंद्र पेंदरिया,मनीष साहू,किशोर साहू,तुकेश साहू,अमित वाखरिया,मनोज यादव,लोकेश सोनी,मनीष,डालेंद्र साहू,बेदराम निषाद,टुकेश साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment