शराब पीकर स्कूल आने वाले प्रधान पाठक पर जांच के निर्देश

SHARE:

10 दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश, शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान

गरियाबंद-:शासकीय प्राथमिक विद्यालय कोड़ो हरदी के प्रधान पाठक श्री टंकेश्वर सोम पर गंभीर आरोप लगे हैं। बताया गया है कि वे बिना पूर्व सूचना के अनाधिकृत रूप से विद्यालय से अनुपस्थित रहते हैं और शराब के नशे में स्कूल पहुंचने की शिकायत भी की गई है।

 

ग्राम पंचायत दसपुर, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सहित ग्रामीणों एवं पालकों ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत पत्र भेजा था। शिकायत में बताया गया कि शिक्षक के शराब सेवन के कारण स्कूल में तालाबंदी की नौबत तक आ गई थी।

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी, गरियाबंद ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे 10 दिनों के भीतर विद्यालय की वास्तविक स्थिति की जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

 

जारी आदेश में कहा गया है कि तथ्यात्मक स्थिति की पुष्टि कर पूर्ण जांच प्रतिवेदन शीघ्र कार्यालय में उपलब्ध कराया जाए, ताकि आगे की विभागीय कार्रवाई की जा सके।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment