अवैध शराब बिक्री पर गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

कार्यवाही थाना छुरा के तहत, नया सवेरा अभियान के अंतर्गत हुई कार्रवाई

गरियाबंद/छुरा-: जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “नया सवेरा अभियान” के तहत गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना छुरा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारियों को अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत थाना छुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बम्हनी क्षेत्र में दबिश दी।पुलिस ने दो प्रकरणों में चार आरोपियों — दिलीप कुमार कमार (25 वर्ष), यशवंत गोड (36 वर्ष), हेमंत कुमार कमार (22 वर्ष) और राजकुमार सोरी (40 वर्ष), सभी निवासी बम्हनी थाना छुरा जिला गरियाबंद — को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 150 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग ₹30,000 बताई जा रही है, जप्त की है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।थाना स्टाफ छुरा की इस कार्रवाई में अहम भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

जप्ती विवरण:
▶️ 07 प्लास्टिक जरकीन (प्रत्येक 15 लीटर क्षमता) में कुल 105 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत ₹21,000।
▶️ 03 प्लास्टिक जरकीन (प्रत्येक 15 लीटर क्षमता) में कुल 45 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत ₹9,000।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment