Post Views: 53
रायपुर। पाथर्वी प्रेसिफिक टाटीबंध स्थित फ्लैट से नौकरानी ने सोने का चेन पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने अज्ञात नौकरानी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अभिमन्यु गुप्ता 27 वर्ष पाथर्वी प्रेसिफिक टाटीबंध में रहता है। बताया जाता है कि प्रार्थी के घर एक दिन के लिए एक अज्ञात नौकरानी काम करने आई और टेबल में रखे सोने की चेन पार कर दिया। चोरी गए चेन की कीमत करीब 90 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। प्रार्थी की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने अज्ञात नौकरानी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




