गरियाबंद में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

SHARE:

छुरा थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, धारदार हथियार जप्त – आरोपी पर आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज

गरियाबंद /छुरा-: गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनसिंधी के मंदिर पारा चौक में मंगलवार को अचानक सनसनी फैल गई, जब एक युवक हाथ में धारदार तलवार लहराते हुए लोगों को गाली-गलौज कर डराने-धमकाने लगा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।घटना की जानकारी मिलते ही छुरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को काबू में किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान चुम्मन नायक (33 वर्ष), निवासी कनसिंधी, के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब दो फीट लंबी लोहे की धारदार तलवार बरामद हुई।तलवार के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में तलवार को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 296 बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई का मकसद क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखना है।

 

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment