गरियाबंद पुलिस ने चुने ‘कॉप ऑफ द मंथ’, छह अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

SHARE:

गरियाबंद-:पुलिस विभाग द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए शुरू की गई कॉप ऑफ द मंथ पहल के तहत अगस्त 2025 के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों का चयन किया गया। इस माह कुल छह अधिकारी-कर्मचारी विभिन्न मामलों में सराहनीय कार्य के लिए चुने गए।थाना छुरा के प्रधान आरक्षक 123 कृष्ण कुमार गिलहरे और थाना गरियाबंद के आरक्षक 315 योगेश सिंह ने संयुक्त रूप से 196 किलोग्राम गांजा के साथ 4 आरोपियों की गिरफ्तारी में विशेष भूमिका निभाई। इसी तरह थाना फिंगेश्वर के आरक्षक 421 यादराम ध्रुव ने चोरी और नशीली टेबलेट के आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना राजिम के आरक्षक 131 सुरज कुमार रात्रे ने चोरी के प्रकरण में आरोपी को पकड़ा।थाना अमलीपदर के आरक्षक 05 दिनेश यादव ने 120 लीटर छिंद रस शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया, वहीं थाना मैनपुर के आरक्षक 316 जितेन्द्र परिहार ने हत्या के मामले के आरोपी को दबोचा।पुलिस प्रशासन का कहना है कि कॉप ऑफ द मंथ पहल से कर्मियों का मनोबल बढ़ रहा है। प्रत्येक माह सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment