गरियाबंद-: जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाडिक ने अपने क्षेत्रीय दौरे के दौरान रवेली (लोहरसी) गांव का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी कई कमियों को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों को जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान गांववासियों ने खुलकर अपनी समस्याएँ बताईं, जिनमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य केंद्र की कमजोर व्यवस्था, जर्जर पुलिया, पेयजल की कमी और स्कूलों में शिक्षकों का अभाव शामिल रहा। महाडिक ने स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लेते हुए कहा कि बीमारियों के मौसम में ग्रामीणों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल में ओपीडी मैनेजमेंट, पानी, सफाई और मरीजों के लिए दवाइयों की उपलब्धता पर जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर को हमेशा स्वच्छ रखा जाए और गंदगी की तुरंत सफाई सुनिश्चित की जाए।शिक्षा के मोर्चे पर ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस पर महाडिक ने कहा कि वे इस मुद्दे को उच्च स्तर पर उठाएंगे और अतिरिक्त शिक्षकों की जल्द नियुक्ति का प्रयास करेंगे।ग्रामीणों ने पुलिया की समस्या भी रखी। उनका कहना था कि वर्षों से जर्जर पुलिया की मरम्मत नहीं होने से आवागमन में दिक्कत होती है। महाडिक ने आश्वासन दिया कि इस विषय को तत्काल विभागीय अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।निरीक्षण के दौरान महाडिक ने कहा, “ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
ग्रामीणों ने पंचायत सदस्य के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि लंबे समय बाद किसी जनप्रतिनिधि ने उनकी समस्याओं को इतने ध्यान से सुना। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही गांव में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ठोस बदलाव देखने को मिलेगा।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




