बिजली संकट पर गरियाबंद में गूंजेगी “जबर गोहार” – छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के नेतृत्व में 23 सितंबर को शांतिपूर्ण धरना

SHARE:

गरियाबंद।-:छत्तीसगढ़ में बिजली संकट गहराता जा रहा है। अनियमित आपूर्ति और लगातार कटौती से आम जनता, किसान, व्यापारी और विद्यार्थी सब परेशान हैं। इसी आक्रोश को आंदोलन का रूप देते हुए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (जेसीपी) ने बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है।आंदोलन की पहली कड़ी के रूप में 23 सितंबर 2025, मंगलवार को गरियाबंद जिला मुख्यालय में “जबर गोहार” नाम से शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना स्थल पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा।इस आंदोलन का नेतृत्व जेसीपी के साथ छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना करेगी। इनके साथ युवा छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेगी। तीनों संगठनों ने मिलकर समस्त छत्तीसगढ़िया समाज से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर इस ऐतिहासिक आंदोलन को सफल बनाएं।

आयोजकों ने कहा कि बिजली संकट ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है—

किसान सींचाई के लिए परेशान हैं।

ग्रामीण अंधेरे में रातें गुजारने को मजबूर हैं।

व्यापारी और छोटे उद्योगधंधे ठप पड़ रहे हैं।

विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

इन्हीं समस्याओं को आवाज देने और सरकार का ध्यान खींचने “जबर गोहार” धरना आयोजित किया जा रहा है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment