नाबालिग का शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाला युवक पकड़ाया

SHARE:

बिलासपुर। जिले की पुलिस सहायता केन्द्र मोपका थाना सरकंडा पुलिस ने नाबालिक बालिका को बहला फूसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।  मामले में आरोपी के खिलाफ  धारा -137(2),64 बीएनएस 4,8 पोक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। मिली जानकारी के अनुसार एक प्रार्थिया ने दिनांक 16.004.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक लड़की उम्र करीब 16 वर्ष 05 माह की घर से बिना बताये कहीं चली गई है, कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फूसलाकर अपहरण कर ले गया है। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान अपहृता की एवं अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था।  वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा पु से) के निर्देशानुसार जिले में गुम हुये नाबालिक बालक एवं बालिकाओं को अधिक से अधिक दस्तयाब करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में अपहृत नाबालिक बालक/बालिकाओं की लगातार पतासाजी के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि अपहृता संदेही के साथ रायपुर में है उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल ,थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश  पाण्डेय के मार्गदर्शन में टीम गठित कर रायपुर रवाना किया गया जिनके द्वारा अपहृत बालिका को आरोपी संतोष साहू के कब्जे से बरामद किया जिससे पूछताछ करने पर अपहृत बालिका द्वारा बताई कि आरोपी बहला फूसलाकर शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ले जाने तथा जबरन कई बार उसके साथ बलात्कार करना बताई आरोपी संतोष साहू को दिनांक 03.009.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया हैं।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment