ईद-ए-मिलाद अवकाश की तिथि में किया संशोधन, अब 5 सितंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

SHARE:

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 3 सितंबर 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार, ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) के सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश की तिथि में संशोधन किया गया है। पूर्व में यह अवकाश 6 सितंबर 2025 (शनिवार) को घोषित किया गया था, जिसे अब निरस्त करते हुए 5 सितंबर 2025 (शुक्रवार) को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
साथ ही, 6 सितंबर 2025 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर पूर्व में घोषित ऐच्छिक अवकाश यथावत रहेगा। यह निर्णय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेशवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है और इसे सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत द्वारा हस्ताक्षरित किया गया है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment