रायपुर। राजधानी में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार की रात जोरा इलाके में स्थित यूको बैंक को निशाना बनाकर चोरों ने उसमें सेंध लगाने की कोशिश की। हालांकि वे बैंक का लॉकर तोडऩे में नाकाम रहे और मौके से फरार हो गए। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, चोर रात के समय योजना बनाकर बैंक पहुंचे और पीछे की खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने लॉकर को गैस कटर से काटने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह जब बैंक कर्मचारी पहुंचे और शटर खोला, तो अंदर का दृश्य देखकर वे हैरान रह गए। बैंक का सामान बिखरा पड़ा था और पीछे की खिड़की टूटी हुई थी। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती अनुमान के अनुसार चोर बैंक में चोरी करने में असफल रहने के बाद वहां से भाग निकले। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर जांच जारी है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




