बम्लेश्वरी ट्रस्ट के कर्मचारी ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

SHARE:

राजनांदगांव । डोंगरगढ़ के प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट से जुड़े एक कर्मचारी ने शुक्रवार को ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। रेलवे स्टेशन परिसर से कुछ दूरी पर जीआरपी ने ट्रैक से कर्मचारी का सिर और धड़ अलग-अलग बरामद किया है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट के कर्मचारी चंदू का शव शुक्रवार दोपहर को रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। बताया जाता है कि चंदू ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दी। जानकारी के अनुसार  चंदू लंबे समय से ट्रस्ट के लिए काम कर रहा था। पहले वह मंदिर परिसर में लड्डू वितरण करता था, लेकिन बाद में उसे क्षीरपानी स्थित लड्डू काउंटर पर पदस्थ किया गया था। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, हाल ही में उस पर वित्तीय गड़बड़ी का आरोप लगाया गया था। जांच के बाद ट्रस्ट ने उससे करीब 2 लाख रुपए से ज्यादा की राशि वसूलने की प्रक्रिया शुरू की थी। मामले में स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि ट्रस्ट की ओर से किए गए आर्थिक दबाव और लगातार मिल रही चेतावनियों ने कर्मचारी को मानसिक रूप से तोड़ दिया था और इसी दबाव में उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। यह भी बताया जा रहा है कि जीआरपी को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मृतक ने ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों का नाम लेते हुए उन्हें अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है।  फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment