नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी पुणे से गिरफ्तार

SHARE:

बिलासपुर। जिले की कोटा थाना पुलिस ने एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म कर फरार होने वाले आरोपी को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 24.08.2025 को एक व्यक्ति ने  थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ ओग्रेस पोर्ते उर्फ राहुल पोर्ते नामक युवक ने दुष्कर्म किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आरोपी की खोजबीन की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पुणे, महाराष्ट्र में छिपा हुआ है। तत्पश्चात थाना कोटा पुलिस की टीम द्वारा आरोपी को पुणे से गिरफ्तार कर आज दिनांक 30.08.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment