गरियाबंद जिले के 8 शासकीय महाविद्यालयों में जनभागीदारी समिति अध्यक्षों की नियुक्ति, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले के 8 शासकीय महाविद्यालयों में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। कलेक्टर बी.एस. उइके ने 13 अगस्त 2025 को आदेश जारी कर नियुक्तियों की सूची सार्वजनिक की।
नियुक्त अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है—
1. शासकीय वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय, गरियाबंद – शेषनारायण गजभिये, ग्राम हरदी
2. शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय, राजिम – सुश्री छाया राही
3. शासकीय महाविद्यालय, छुरा – थानसिंह निषाद (छुरा)
4. शासकीय महाविद्यालय, फिंगेश्वर – राजू साहू (फिंगेश्वर)
5. शासकीय महाविद्यालय, मैनपुर – योगेश शर्मा (मैनपुर)
6. शासकीय महाविद्यालय, गोहरपदर– तानसिंह मंझी (मूलभूत)
7. शासकीय महाविद्यालय, देवभोग – डमरूधर पुजारी
8. शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय, गरियाबंद – श्रीमती मिलेश्वरी साहू (गरियाबंद)
कलेक्टर बी.एस. उइके ने संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे समिति की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ करें और शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाएं।
उन्होंने कहा कि जनभागीदारी समिति अध्यक्षों की नियुक्ति का उद्देश्य महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा देना, संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करना और छात्र-हित में ठोस कार्य करना है।
इन नियुक्तियों से उम्मीद है कि जिले के उच्च शिक्षा संस्थानों में विकास की गति और तेज होगी तथा छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




