नक्सलियों की साजिश नाकाम : पंडरीपानी-सिकासेर के जंगल से IED बनाने की सामग्री बरामद

SHARE:

गरियाबंद-: थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी-सिकासेर के जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा IED बनाने की सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस गरियाबंद और D/62 बटालियन सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने की।

मिली जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त 2025 को स्थानीय सूचना तंत्र से प्राप्त जानकारी के आधार पर जिला मुख्यालय से ऑपरेशन टीम E-30, बीडीएस और सीआरपीएफ थाना पीपरछेड़ी की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर रवाना हुई। लगभग 50 किलोमीटर उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित पंडरीपानी-सिकासेर के जंगल/पहाड़ी क्षेत्र में अभियान के दौरान शाम करीब 5 बजे संदिग्ध डम्प एरिया में तलाशी ली गई।

बीडीएस टीम की सघन सर्चिंग में एक पेड़ के पास जमीन में दबाकर रखी गई सामग्री मिली। खुदाई के बाद मौके से 06 नग कुकर, नक्सली पर्चा-पोस्टर बनाने में प्रयुक्त 01 नग एचपी कलर प्रिंटर, विभिन्न प्रकार की मेडिकल टैबलेट, इंजेक्शन, कैक बैंडेज और ग्लुकोन डी की बोतल बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, ये सामग्री प्रतिबंधित माओवादी संगठन एसडीके (सोनाबेड़ा-धरमबांधा-खोलीबतर) डिवीजन के नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी और ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने तथा दहशत फैलाने के उद्देश्य से छुपाकर रखी गई थी। इस कार्रवाई से नक्सलियों की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment