बीजापुर में माओवादियों को बड़ा झटका – कोटमेटा के जंगलों में 4 नक्सली स्मारक ध्वस्त

SHARE:

बीजापुर-:माओवादियों के शहीदी सप्ताह के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सली गतिविधियों पर करारा प्रहार किया है। बीजापुर जिले के थाना जांगला क्षेत्र के ग्राम कोटमेटा के जंगलों में माओवादियों द्वारा निर्मित चार स्मारकों को ध्वस्त किया गया।

जानकारी के अनुसार, थाना जांगला, भैरमगढ़ और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 214वीं बटालियन की संयुक्त टीम बीते दो दिनों से कोटमेटा, इदेर एवं इंगुम क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान पर निकली हुई थी। अभियान के दौरान इंद्रावती नदी के किनारे स्थित तीन माओवादी स्मारकों के साथ-साथ कोटमेटा गांव में निर्मित एक अन्य स्मारक को भी ध्वस्त किया गया।

सुरक्षा बलों ने इन स्थलों पर मौजूद मंच और सभास्थलों को भी नष्ट कर दिया, जो माओवादी हिंसात्मक विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए उपयोग में लाए जाते थे। यह कार्रवाई नक्सल मानसिकता और विचारधारा के प्रतीकों पर सीधा प्रहार है और क्षेत्र में शांति एवं विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि जिले में माओवादियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment