सावन सोमवार पर परतेवा के शिव मंदिर में चमत्कार! शिव-पार्वती की मूर्ति से लिपटा दिखा नाग, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

SHARE:

राजिम/परतेवा-: सावन मास के तीसरे सोमवार को ग्राम परतेवा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जिसने श्रद्धालुओं में आस्था की नई लहर जगा दी। सुबह मंदिर के पट खुलने के बाद जैसे ही भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, शिव-पार्वती की मूर्ति से एक जीवित नाग लिपटा हुआ दिखाई दिया। यह दृश्य देख वहां मौजूद लोग अचंभित रह गए।

कहा जा रहा है कि नाग काफी बड़ा और लंबा था, जो शिवजी की प्रतिमा को चारों ओर से लिपटे हुए था। नाग की उपस्थिति को लोग भगवान शिव का चमत्कार मानने लगे और देखते ही देखते मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। “हर हर महादेव” के जयकारों से शिवालय गूंज उठा।

श्रद्धालुओं ने इस नाग को शिव का ही प्रतीक मानते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी। पूरे दिन मंदिर परिसर में नाग को देखने और दर्शन करने वालों की भीड़ लगी रही। सबसे हैरानी की बात यह रही कि कोई यह नहीं समझ पाया कि इतना विशाल नाग गर्भगृह में कैसे पहुंचा और कहां से आया।

इस रहस्यमयी घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं यह दृश्य सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो और फोटो शेयर कर लोग इसे “शिव का चमत्कार” कह रहे हैं।

इस घटना ने सावन के इस पावन सोमवार को और भी दिव्यता प्रदान कर दी है। मंदिर समिति और ग्रामवासियों का कहना है कि यह शिवभक्तों के लिए एक दिव्य संकेत है और इससे मंदिर की महत्ता और श्रद्धालुओं की आस्था और भी बढ़ गई है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment