आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आज छुरा में

SHARE:

प्रदेश व ज़िला स्तर के पदाधिकारी होंगे शामिल-चमन यादव

गरियाबंद/छुरा-: आम आदमी पार्टी, जिला गरियाबंद द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन आगामी 26 जुलाई 2025, शनिवार को छुरा के मेमन पेट्रोल पंप के पीछे ठेठवार यादव समाज भवन में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश एवं ज़िला स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चमन यादव करेंगे, जबकि सम्मेलन में विशेष रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण यादव की उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा प्रदेश संयुक्त सचिव एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सियाराम ठाकुर, लोकसभा अध्यक्ष महेश यादव, लोकसभा उपाध्यक्ष सेवा राम साहू, युवा जिलाध्यक्ष हरीश कुमार पटेल, जिला कार्यक्रम प्रभारी मनोज मिश्रा, तथा अन्य ज़िला एवं तहसील स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रमुख पदाधिकारी:

रुपसिंह मरकाम (विशेष साथी)

पुष्पक लाल जगत, संतोष सोनवानी (जिला सचिव)

आत्मा राम ठाकुर (जिला उपाध्यक्ष)

जयलाल पाथर (जिला महासचिव)

दूरवास नेताम (जिला संगठन मंत्री)

रामनारायण सिंह ध्रुवा (जिला कोषाध्यक्ष)

गोल्डन कुमार यादव (सोशल मीडिया प्रभारी)

देवेंद्र साहू (मीडिया प्रभारी)

तहसील स्तर से सहभागिता:
छुरा, गरियाबंद, राजिम, फिंगेश्वर, मैनपुर, देवभोग, झाखरपारा सहित अन्य तहसीलों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इनमें रुद्रसेन सिन्हा, बलिराम ठाकुर, योगेंद्र यादव, हुकूमत नायक, दलेश्वर नागेश, तेजराम ध्रुव समेत अनेक नेताओं की भागीदारी तय है।

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं महिला विंग की भागीदारी भी सुनिश्चित:
कार्यक्रम में पूर्व उपसरपंच, पूर्व तहसील अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता जैसे जगदीश यादव, लोकेश साहू, खेमसिंह ठाकुर, ईश्वर ध्रुव, चिंताराम रात्रे, भारत ध्रुव, दिनेश तारक आदि उपस्थित रहेंगे। साथ ही महिला कार्यकर्ताओं में राम बाई दीवान, बिंदिया नेताम, आशा चौबे, भुनेश्वरी ध्रुव, लीलेश्वरी यदु, ममता साहू, संतोषी अग्रवाल, कौशिल्या चक्रधारी सहित अन्य की उपस्थिति भी रहेगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य:
यह सम्मेलन संगठन को मजबूत करने, आगामी रणनीति तय करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर जनहित के मुद्दों पर आंदोलनात्मक रुख अपनाने हेतु आयोजित किया जा रहा है।

जिला अध्यक्ष चमन यादव ने बताया कि यह सम्मेलन पार्टी की ताकत और जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका को और मजबूत करेगा। जिलेभर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होने की संभावना है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment