नया सवेरा अभियान के तहत की गई कार्रवाई, ओडिशा निवासी आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
गरियाबंद-: गरियाबंद जिले में “नया सवेरा” अभियान के अंतर्गत अवैध शराब, मादक पदार्थ और तस्करी पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना देवभोग पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 15 लीटर अवैध ताड़ी (छिंद रस) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर तालाब किनारे की गई घेराबंदी
थाना प्रभारी देवभोग को 11 जुलाई को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कैटपदर के तालाब किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से ताड़ी बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही हमराह स्टाफ और गवाहों के साथ मौके पर जाकर घेराबंदी की गई और एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम उडुथला भिक्षापति पिता उडुथला रघुपथी, उम्र 40 वर्ष, निवासी – नारकेटपल्ली, थाना सेपल्ली, जिला नलगोंडा (तेलंगाना) बताया। वर्तमान में वह ग्राम कसीपानी, थाना सीनापाली, जिला नुआपाड़ा (ओडिशा) में निवास कर रहा था।
नीली ड्रम में छुपाकर रखी थी अवैध ताड़ी
आरोपी के पास से 30 लीटर क्षमता की प्लास्टिक ड्रम में भरा हुआ 15 लीटर ताड़ी (छिंद रस) बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹750/- आंकी गई है। यह मादक पदार्थ मदिरा श्रेणी में आता है, जिसे छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रतिबंधित किया गया है।
आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
देवभोग पुलिस की सजगता से बड़ी अनहोनी टली
थाना देवभोग की सक्रिय पुलिस टीम की सतर्कता से इस अवैध तस्करी को रोका गया और एक बार फिर यह संदेश दिया गया कि गरियाबंद जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल किया जा रहा है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




