संघर्ष, सेवा और सम्मान की कहानी: सहायक उपनिरीक्षक हयात हुए सेवानिवृत्त, गरियाबंद पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

SHARE:

गरियाबंद : पुलिस विभाग में तीन दशक से अधिक की सेवा के उपरांत सहायक उप निरीक्षक सैय्यद इरफानूल हयात आज सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर गरियाबंद पुलिस परिवार की ओर से उन्हें ससम्मान विदाई दी गई। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।

विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चंद्राकर, एसडीओपी गरियाबंद निशा सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक गोपाल वैश्य सहित पुलिस विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी की उपस्थिति में सैय्यद इरफानूल हयात को शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

34 वर्षों की निष्ठावान सेवा

सैय्यद इरफानूल हयात जी ने वर्ष 1991 में रायपुर जिले में आरक्षक पद से अपने पुलिस जीवन की शुरुआत की थी। वर्ष 2009 में वे प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए और फिर वर्ष 2021 में अपने उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के चलते उन्हें सहायक उप निरीक्षक के रूप में पदोन्नति मिली। वर्ष 2024 से अब तक वे गरियाबंद जिले की साइबर टीम में पदस्थ रहकर सेवा दे रहे थे।

अपने लंबे सेवा काल के दौरान उन्होंने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ पुलिस विभाग की गरिमा को बनाए रखा। साइबर टीम सहित अपने हर पदस्थापना स्थल पर उन्होंने अपने कार्यों से विभाग में विशेष पहचान बनाई।

गरियाबंद पुलिस परिवार ने दी शुभकामनाएँ

इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने उन्हें उनके समर्पण के लिए धन्यवाद दिया और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। पूरे गरियाबंद पुलिस परिवार ने उन्हें विदाई देते हुए कहा कि उनकी सेवाएँ हमेशा याद की जाएंगी।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment