हाथियों का आतंक : छत्तीसगढ़ के इस जिले में फिर मंडराया खतरा, 13 गांवों में हाई अलर्ट जारी, वन विभाग ने की ये अपील…

SHARE:

महासमुंद। जिले में एक बार फिर हाथियों का आतंक गहराने लगा है। जिले के 13 गांवों में वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है और ग्रामीणों को घरों में ही रहने की सख्त सलाह दी गई है। वन अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जंगल में इस वक्त मौत मंडरा रही है। इस चेतावनी के बाद पूरे इलाके में खलबली मच गई है। खासकर बारिश के मौसम में खेती-किसानी में जुटे किसानों के लिए यह खबर चिंता बढ़ाने वाली है।

हाथियों का दल कर रहा जंगलों में विचरण

वन विभाग की जानकारी के अनुसार, वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 155, 156 और 126, 127 के जंगलों में हाथियों का एक दल पिछले तीन दिनों से विचरण कर रहा है। हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग की टीमें लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं।

इन गांवों में जारी किया गया है अलर्ट

छताल

तालाझर

मुरूमडीह

दलदली

केशलडीह

सुकुलबाय

नांदबारू

अमलोर

खिरसाली

बंदोरा

रायमुड़ा

झाखमुड़ा

अचानकपुर

फुसेराडीह

वन विभाग ने इन गांवों के ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की अपील की है, विशेषकर सुबह और शाम के समय।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment