स्कूलों के बाहर पुलिस की निगरानी, वाहन चलाते पकड़े गए नाबालिग

SHARE:

गरियाबंद /देवभोग-: क्षेत्र में नाबालिग बच्चों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने और तेज रफ्तार से सड़क पर फर्राटा भरने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए देवभोग पुलिस ने विशेष सतर्कता अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्कूलों के बाहर निगरानी कर वाहन चलाते नाबालिगों को पकड़ा।

 

स्कूलों में छुट्टी के बाद दोपहिया वाहन लेकर निकल रहे नाबालिगों को पुलिस ने रोककर उनके वाहनों सहित थाने पहुंचाया। इसके बाद संबंधित बच्चों के परिजनों को थाने बुलाकर समझाइश दी गई। पुलिस अधिकारियों ने अभिभावकों को बताया कि कम उम्र में वाहन चलाना बच्चों की जान के लिए खतरा है। इससे सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है।

 

पुलिस ने इस बार बच्चों के भविष्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समझाइश देकर वाहनों को छोड़ दिया। साथ ही अभिभावकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि इसके बाद भी यदि नाबालिगों को वाहन चलाने के लिए दिया गया तो वाहन मालिक और संबंधित परिजनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

देवभोग पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में दोपहिया या अन्य मोटर वाहन चलाने की अनुमति न दें। बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ सड़क पर दूसरों की जान की जिम्मेदारी भी अभिभावकों की है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई