जंगल में ताश की बाजी और नोटों की बारिश! पुलिस पहुंची तो जुआरियों का खेल हुआ खत्म
थाना फिंगेश्वर ने 06 जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा, ₹62,000 नगद जब्त
फिंगेश्वर-: गरियाबंद जिले में अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना फिंगेश्वर पुलिस और साइबर टीम ने ग्राम बम्हन देही के जंगल में दबिश देकर जुआ खेल रहे 6 लोगों को मौके से पकड़ा। कार्रवाई के दौरान जुआरियों और फड़ से ₹62,500 नगद, 52 पत्ती ताश, 6 मोबाइल फोन और 4 दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि बम्हन देही जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद फिंगेश्वर पुलिस और साइबर टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने मौके से सभी 6 आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस ने मौके से मोहन यादव, लोकनाथ साहू, मन्नू साहू, नोहर साहू, टेकराम सिन्हा और परस राम सिन्हा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई में ₹62,500 नगद, 52 पत्ती ताश, एक नीले रंग का प्लास्टिक नीपाल, 6 मोबाइल फोन तथा 3 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी सहित कुल 4 दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




