धरहर पंचायत में धूमधाम के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, भारत माता के जयकारों से गूंज उठा
गौरेला पेंड्रा मरवाही। ग्राम पंचायत धरहर में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। पंचायत भवन परिसर में आयोजित इस समारोह की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पूजा अर्चना और माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात ग्राम के सरपंच श्यामा गनपत कुमार भानू ने ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के समय उपस्थित सभी लोगों ने झंडे को सलामी देकर राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय के उद्घोष से परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में वीर शहीदों को याद किया गया और उनके बलिदान को नमन किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पंचायत के पंच एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी। समारोह का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर श्यामा गनपत कुमार भानू (सरपंच), उपसरपंच दीपक कुमार पुरी, अजय उरेती, गेंदलाल पुरी, बेनी प्रसाद पुरी, बिहारी पुरी, हरि लोधा, मुन्नू लहरें, धीरेंद्र मरपच्ची, नोहर सिंह, बैजनाथ लोधा, बेच्चन अहिरेश, सुनील पुरी,रूकमणी पुरी, गीता यादव, शांति पुरी, सहित महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




