गरियाबंद -:जिला सतनामी समाज गरियाबंद की एक महत्वपूर्ण और आवश्यक बैठक आज 16 अगस्त 2026, रविवार को आयोजित की जा रही है। यह बैठक दोपहर 1:00 बजे से जतमई रोड, तौरेंगा स्थित स्थान अमन फैमिली रेस्टोरेंट
में शुरू होगी। बैठक में समाज हित से जुड़े कई गंभीर विषयों पर मंथन किया जाएगा।
प्रदेश स्तर के दिग्गज नेता करेंगे शिरकत
जिला अध्यक्ष हेमंत सांग ने बताया कि इस बैठक की महत्ता को देखते हुए प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारीगण विशेष रूप से शामिल हो रहे हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित करना और भविष्य की रूपरेखा तैयार करना है।
बैठक को सफल बनाने के लिए जिले के सभी क्षेत्रों से प्रबुद्ध जनों और पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है:
तहसील एवं परिक्षेत्र: गरियाबंद, राजिम, छुरा, मैनपुर और देवभोग के अध्यक्ष व सचिवगण।
संगठन स्तर: अठगवा चक के समस्त पदाधिकारी।
जमीनी स्तर के सभी ग्रामीण अध्यक्षगण।
समस्त कार्यकारिणी के जिला एवं तहसील परिक्षेत्र के सभी सक्रिय पदाधिकारी।
समाज हित में लिए जाएंगे बड़े निर्णय
जिला अध्यक्ष हेमंत सांग एवं समस्त पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से अपील की है कि सभी स्वजातीय बंधु और जिम्मेदार पदाधिकारी तय समय पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। बैठक में सामाजिक विकास, कल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




