ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर की मासिक बैठक संपन्न,‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का लिया गया संकल्प

SHARE:

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर की मासिक बैठक संपन्न,‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का लिया गया संकल्प

फिंगेश्वर/छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशानुसार तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी के ओजस्वी नेतृत्व में चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत जिला कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल के आदेशानुसार ब्लॉक कांग्रेस फिंगेश्वर के अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण मासिक एवं समीक्षा बैठक का आयोजन श्याम कुटीर किरवई में किया गया।बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने की तथा संचालन टिकेश साहू द्वारा किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से संगठन को ब्लॉक, मंडल,वार्ड और बूथ स्तर तक अत्यंत सशक्त बनाने की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया!

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने बताया कि संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य पद भरना नहीं, बल्कि धरातल पर पसीना बहाने वाले निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में उचित भागीदारी देना है।केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों,स्मार्ट मीटर एवं बेतहाशा बिजली बिल में वृद्धि ,बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी और स्थानीय समस्याओं को लेकर आगामी दिनों में जन-आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने पार्टी संगठन विस्तार एवं सभी प्रकोष्ठों के नियुक्ति और पुनर्गठन की इस प्रक्रिया में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST),अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC),असंगठित कामगार,एवं महिलाओं और युवाओं को विशेष प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया गया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा कि,”कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसका आम कार्यकर्ता है। ‘संगठन सृजन अभियान’ के माध्यम से हम हर एक कार्यकर्ता की राय लेकर निचले स्तर तक संगठन को नया स्वरूप दे रहे हैं। हमें आपसी मतभेदों को दरकिनार कर एकजुट होकर जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी।”बैठक के अंत में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे गांव-गांव जाकर जनता को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ें।

उक्त बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू,डीके ठाकुर,टिकेश साहू,रामगुलाल साहू,चेतन सिन्हा,गैंद राम यादव, तेजेश यदू,कमल भारती,सुंदर साहू,मनोज सोनवानी,राज ऋषि टंडन,होरीलाल वर्मा,कुलेश्वर साहू,खिलेश साहू,मुकेश भारती,डॉ रमेश साहू,अशोक निर्मलकर,राजेंद्र साहू,शेखर साहू,गोविंद कहार,दुर्गा सिंन्हा,महिला ब्लॉक अध्यक्ष हेमलता सिंन्हा,योगेश्वरी साहू भुनेश्वरी बंजारे,हिमेश्वरी साहू,जानकी साहू,दौलत यादव,खेमू साहू, वेदराम ध्रुव,दिपक आंडे,खेमराज सिंन्हा,ईश्वरी साहू,रूद्रेश सिंन्हा,रोहित साहू,वासुदेव यादव, डोमन तारक,चंपू मारकंडे,रामू तारक, लेखराम साहू,मुकेश ध्रुव,चिमन साहू,संतू ध्रुव,देवानंद साहू,मानसिंग साहू,विष्णु जांगड़े,रामू राम तारक,मोहन मांडले,शेषनारायण गुप्ता, रमेश साहू,धर्मवीर वर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई