कम्प्यूटर हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है

SHARE:

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

 

फिंगेश्वर।पी एण्ड टी कम्प्यूटर वर्ड फिंगेश्वर के द्वारा मंडी प्रांगण में 2025 में अध्यनरत विद्यार्थियों का विदाई और 2026 में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत सम्मान कार्यक्रम बड़े ही सौहाद्र पूर्ण माहौल के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों के द्वारा  मां शारदे की छाया चित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर राजकीय गीत के साथ शुभारंभ हुआ कार्यक्रम में सभी अतिथियों के उपस्थिति के बीच ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी  का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुमधुर प्रस्तुति के बीच मुख्य अतिथि के आसंदी से बोलते हुए नरेन्द्र रात्रे पार्षद एवं विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल फिगेश्वर के संचालक ने कहा आज कम्प्यूटर हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है आप कोई भी पद के लिए जाते हो वहां पर कम्प्यूटर के बारे में अनिवार्य रूप से पूछा जाता हैं पी एण्ड टी कम्प्यूटर वर्ड फिंगेश्वर जो पिछले 19 वर्षों से अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं।इस सेंटर में पढ़ने वाले अनेकों छात्र छात्राए शासकीय सेवा दे रहे हैं।आज का यह ऐतिहासिक आयोजन हमारे लिए अत्यंत भावुक, प्रेरणादाई एवं यादगार बनाने वाला पल है, एक तरफ हम अपने वरिष्ठ छात्र-छात्राओं को सम्मान पूर्वक विदाई दे रहे हैं तो दूसरी ओर नए नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का इस सेंटर के द्वारा स्वागत सम्मान किया जा रहा हैं साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को उन सभी प्रतिभावान छात्रों को इस संस्था के द्वारा सम्मानित किया जाता है विदाई केवल बिछड़ने का नाम नहीं है बल्कि नई मंजिलों को की ओर बढ़ाने की शुरुआत है मैं उन सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं ।विशिष्ट अतिथि के आसंदी से बोलते हुए सागर शर्मा ने बताया आज का यहां आयोजन हम सभी के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है उन सभी नए विद्यार्थियों को मैं यही कहना चाहूंगा आगे बढ़ाने के लिए हमारा एक निश्चित लक्ष्य होना चाहिए आज का दौरा प्रतिस्पर्धा का दौर हैं और इसमें शिक्षा अनुशासन सहयोग और संस्कारों की जरूरत पड़ती है । इसे अपने जीवन में अपनाते हुए एक निश्चित लक्ष्य के साथ आगे बढ़े । सभी आये अतिथियों का मोमेंटो के साथ गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी । कार्यक्रम में श्रीमती रीचा सोनी , श्रीमती चांदनी शुक्ला, मन्नू यदु सेवानिवृत्त शिक्षक, श्रीमती शीला यदु, श्रीमती पूर्णिमा यदु,यामनी साहू, सतरूपा भारती, पूजा तिवारी श्रीमती पूनम यदु,टिकेन्द्र यदु के अलावा सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे । आभार तेजेश यदु संस्थापक पी एण्ड टी कम्प्यूटर वर्ड ने किया। संचालन साहित्यकार थानू राम निषाद ने किया।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment