सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार मेश्राम को गरियाबंद पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई

SHARE:

गरियाबंद-: गरियाबंद जिला पुलिस में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) अशोक कुमार मेश्राम के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर गरियाबंद पुलिस परिवार की ओर से सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अशोक कुमार मेश्राम को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने उनके सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। साथ ही अपने कनिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मार्गदर्शन कर विभाग की कार्यशैली और छवि को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस सेवा अत्यंत चुनौतीपूर्ण होती है, ऐसे में पूरी सेवा अवधि को समर्पण और ईमानदारी से पूरा करना गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अशोक कुमार मेश्राम की कार्यशैली और अनुभव विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।अपने सम्मान से अभिभूत अशोक कुमार मेश्राम ने गरियाबंद पुलिस परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा काल के दौरान मिले सहयोग, स्नेह और सम्मान को वह जीवनभर याद रखेंगे। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और सहकर्मियों के सहयोग को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment