सतनामी समाज राजिम परिक्षेत्र चुनाव: कोमल ढीढी अध्यक्ष एवं कुलेश्वर सोनवानी सचिव निर्वाचित, समाज में उत्साह का माहौल

SHARE:

राजिम-:सतनामी समाज राजिम परिक्षेत्र का चुनाव रविवार 21 जून 2026 को शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति ने समाज के प्रति उनकी जागरूकता, एकता एवं जिम्मेदारी का परिचय दिया।

 

चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों का पुष्पहार पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

 

अध्यक्ष पद पर कोमल ढीढी की शानदार जीत

 

अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला हुआ, जिसमें कोमल ढीढी ने 141 मत प्राप्त कर शानदार विजय हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकेश मांड्रे को 65 मत तथा ज्ञानिकदास गायकवाड़ को 14 मत प्राप्त हुए। इस तरह कोमल ढीढी ने भारी मतों के अंतर से अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

 

अध्यक्ष पद परिणाम:

 

– कोमल ढीढी – 141 मत (विजयी)

– राकेश मांड्रे – 65 मत

– ज्ञानिकदास गायकवाड़ – 14 मत

 

सचिव पद पर कुलेश्वर सोनवानी विजयी

 

सचिव पद के लिए हुए मुकाबले में कुलेश्वर सोनवानी ने 83 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। भागचंद चतुर्वेदी को 63 मत, देवांदन मन्नाड़े को 60 मत तथा मुकेश भारती को 15 मत प्राप्त हुए।

 

सचिव पद परिणाम:

 

– कुलेश्वर सोनवानी – 83 मत (विजयी)

– भागचंद चतुर्वेदी – 63 मत

– देवांदन मन्नाड़े – 60 मत

– मुकेश भारती – 15 मत

 

उपाध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी विजयी, दो महिला उपाध्यक्ष निर्विरोध

 

उपाध्यक्ष पद के लिए कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान परिणाम में किरण टंडन ने 107 मत प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। नरेन्द्र कुमार रात्रे को 88 मत तथा कमलनारायण रात्रे को 80 से अधिक मत प्राप्त हुए। निर्धारित सीटों के अनुसार किरण टंडन, नरेन्द्र कुमार रात्रे एवं कमलनारायण रात्रे को विजयी घोषित किया गया।

 

अन्य प्रत्याशियों में नेमीचंद बंजारे को 80 मत, देवनारायण आन्डे को 64 मत, भूनूराम बघेल को 61 मत, हसमन भारती को 52 मत तथा शिवा मार्कण्डेय को 46 मत प्राप्त हुए।

 

वहीं महिला उपाध्यक्ष पद पर भूनेश्वरी बंजारे एवं रामेश्वरी कुर्रे निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

 

कोषाध्यक्ष पद पर गोपचंद बनर्जी की जीत

 

कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में गोपचंद बनर्जी ने 134 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी विष्णु जांगड़े को 86 मत प्राप्त हुए।

 

कोषाध्यक्ष पद परिणाम:

 

– गोपचंद बनर्जी – 134 मत (विजयी)

– विष्णु जांगड़े – 86 मत

 

समाजजनों का जताया आभार

 

चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष कोमल ढीढी, सचिव कुलेश्वर सोनवानी, कोषाध्यक्ष गोपचंद बनर्जी सहित सभी विजयी पदाधिकारियों ने समाज के सभी मतदाताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के भाई-बहनों ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया, जिससे समाज की लोकतांत्रिक परंपरा और अधिक मजबूत हुई है।

 

समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं संगठन को नई दिशा देने का कार्य करेगी। चुनाव के सफल आयोजन से पूरे राजिम परिक्षेत्र के सतनामी समाज में उत्साह का माहौल रहा तथा विजयी प्रत्याशियों को लगातार बधाइयाँ मिलती रहीं

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment