मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण: कोपेश्वरनाथ महादेव मंदिर में अभिषेक, महाआरती और विशेष पूजा-अर्चना

SHARE:

राजिम-: प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को राजिम क्षेत्र के कोपरा स्थित Kopeshwarnath Mahadev Temple में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान कोपेश्वरनाथ महादेव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से अभिषेक एवं भव्य महाआरती कर उत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में Rohit Sahu सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि, विकास और जनकल्याण की कामना की।

इस दौरान विधायक रोहित साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में देश के विकास, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, किसान हित और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में कोपेश्वरनाथ महादेव का अभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया गया है।

विधायक ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में उत्साह एवं श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का समापन महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की प्रगति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई