जनदर्शन में कलेक्टर बीएस उइके ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 47 आवेदन प्राप्त

SHARE:

गरियाबंद-: जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर बीएस उइके ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें सुनीं।

 

जनदर्शन में कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें आवास, पट्टा, मनरेगा मजदूरी, एग्रीस्टेक, रोजगार गारंटी, मुआवजा एवं अन्य योजनाओं से संबंधित मांगें प्रमुख रहीं।

 

कलेक्टर उइके ने सभी आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

 

जनदर्शन के दौरान ग्राम कुटेना निवासी हेमलाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना की द्वितीय किस्त की राशि दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने समक्ष बुलाकर आवश्यक कार्रवाई करने तथा हितग्राही को दूसरी किस्त की राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

 

इसी प्रकार गरियाबंद की रामकली साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम पीपरछेड़ी की चम्पी बाई भुंजिया ने एग्रीस्टेक में नाम जोड़ने, ग्राम कुरूद के चेतन राम साहू ने मनरेगा मजदूरी भुगतान, ग्राम देवरी के मदनराम साहू ने पशु शेड निर्माण की राशि, ग्राम बम्हनदेवी के शत्रुघ्न लाल ने पट्टा प्रदान करने, ग्राम खुटगांव के परमेश्वर ने रोजगार गारंटी सूची में नाम जोड़ने तथा ग्राम बम्हनदेवी की लक्ष्मी बाई ध्रुव ने राजस्व पट्टा दिलाने के लिए आवेदन सौंपा

 

इसके अलावा ग्राम कुटेना के इंदल राम साहू ने श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने, ग्राम खम्हारगुड़ा की कुर्ती बिहारी ने भूमि मुआवजा राशि तथा ग्राम परतेवा के फकीर राम साहू ने केसीसी सब्सिडी की राशि दिलाने की मांग की

 

कलेक्टर उइके ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, ऋषा ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई