नई दिल्ली विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ की सोमवार को एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें करीब 25 राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस बैठक के दौरान कांग्रेस को अपने ही सहयोगी दलों की तीखी नाराजगी का सामना करना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कई क्षेत्रीय नेताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के रवैये और कांग्रेस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। सहयोगी दलों का मानना था कि कांग्रेस का समावेशी नेतृत्व न करना और एकतरफा फैसले लेना गठबंधन की एकजुटता को कमजोर कर रहा है।
डीएमके और नीतीश कुमार का उठा मुद्दा
बैठक में सबसे ज्यादा गरमा-गरमी तमिलनाडु की राजनीति और वहां के सत्ताधारी दल डीएमके (DMK) को लेकर हुई। माकपा (CPM) सांसद जॉन ब्रिटास ने कांग्रेस के रवैये पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा डीएमके को नजरअंदाज कर अभिनेता विजय की पार्टी ‘टीवीके’ (TVK) के साथ नजदीकियां बढ़ाना एक तरह का विश्वासघात है। उन्होंने कांग्रेस को याद दिलाया कि अतीत में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन जैसा ही व्यवहार जेडीयू नेता नीतीश कुमार के साथ भी किया गया था, जिसके चलते उन्होंने बाद में गठबंधन का साथ छोड़ दिया था। समाजवादी पार्टी (सपा), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और वामपंथी दलों ने भी कांग्रेस की इस राजनीतिक शैली को गठबंधन के भविष्य के लिए नुकसानदेह बताया.
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




