अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पर जा पलटी पिकअप, मां-बाप और बहन के सामने 2 भाइयों की मौत

SHARE:

मुरादाबाद   जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पर जा पलटी. घटना में 2 सगे भाइयों की जान चली गई. वहीं मा-पिता और बहन घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. घटना की जांच की जा रही है.

बता दें कि घटना ढकिया चौकी क्षेत्र के खंजीपुरा गांव के पास उस वक्त घटी, जब एक परिवार ई-रिक्शा से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान वहां से गुजर रही पिकअप का एक्सल टूट गया और पिकअप अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पर जा पलटी. हादसे में ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए. घटना में ई-रिक्शा सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से सभी घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर 2 सगे भाइयों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान नावेद और आबिद के रूप में हुई है. वहीं घटना में घायल माता-पिता और बहन का इलाज जारी है. पुलिस घटना की जांच कर शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई