सड़क किनारे लगे साइनबोर्ड से टकराई बाइक, चालक की मौके पर मौत, एक युवक घायल

SHARE:

गरियाबंद-:जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक में सवार एक अन्य युवक घायल हो गया। 

 

हादसा देवभोग-उरमाल मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइनबोर्ड से जा टकराई।

 

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक चालक चंचल मांझी अपने साथी के साथ देवभोग-उरमाल रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे लगे साइनबोर्ड से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक चंचल मांझी को गंभीर चोटें आईं और उसकी गर्दन टूट जाने से मौके पर ही मौत हो गई।

 

वहीं बाइक में सवार दूसरा युवक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही देवभोग थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और बाइक के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

इस हृदयविदारक हादसे के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। वहीं क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने वाहन चालकों से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की[IT_EPOLL id=”1″][/IT_EPOLL] अपील की है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई