मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गरियाबंद में, संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से होंगे रूबरू

SHARE:

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गरियाबंद में, संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से होंगे रूबरू

गरियाबंद-:प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गरियाबंद प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां आयोजित संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल होकर विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रशासनिक गतिविधियों की प्रगति का जायजा लेंगे। बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

समीक्षा बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री पत्रकारों से रूबरू होंगे और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए मीडिया के सवालों का जवाब देंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमले के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों में भी उत्साह का माहौल है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई