गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी मंडल गरियाबंद द्वारा “बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन 05 जून 2026 को अटल परिसर साईं गार्डन गरियाबंद में किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं बल्कि मानव जीवन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा दायित्व है। वृक्ष पृथ्वी के आभूषण हैं और इनके संरक्षण से ही प्रकृति का संतुलन बना रह सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
भाजपा जिला महामंत्री आशीष शर्मा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। पौधा लगाकर उसका संरक्षण करना प्रकृति के प्रति हमारा कर्तव्य है।
मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही सफल हो सकता है। सभी को वृक्षारोपण के लिए आगे आना चाहिए।
नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव ने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण स्वस्थ समाज की पहचान है। वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेमन मुरलीधर सिन्हा घनश्याम सिन्हा सुरेंद्र सोनटेके अमित वखारिया प्रहलाद ठाकुर प्रकाश सोनी, खेमसिंह बघेल नगर पालिका सभापति विष्णु मरकाम रेणुका साहू बिंदु सिन्हा पुष्पा साहू नेहा जॉन सरिता साहू प्रियंका सोनी तरुण ठाकुर प्रतिक सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




