खाद संकट और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

SHARE:

फिंगेश्वर में 9 सूत्रीय मांगों को लेकर चक्का जाम, सहकारी समिति का घेराव कर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

 

गरियाबंद/फिंगेश्वर-:गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं और बढ़ती महंगाई को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान सहकारी समिति का घेराव किया तथा फिंगेश्वर-राजिम मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।

 

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान, मंडल अध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारी शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि खरीफ सीजन से पहले किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार को घेरा गया।

 

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इसके बाद राज्यपाल के नाम तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर किसानों और आम जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई।

 

कांग्रेस की प्रमुख 9 मांगें

 

किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जाए।

 

शिक्षा विभाग में हुई अवैध वसूली की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

 

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि हितग्राहियों को तत्काल दी जाए।

 

वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन तत्काल प्रदान की जाए।

घरेलू गैस सिलेंडर की लंबी प्रतीक्षा अवधि कम की जाए।

 

अघोषित बिजली कटौती बंद की जाए।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण किया जाए।

 

फिंगेश्वर ब्लॉक में हो रहे अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाई जाए।

 

गरीबों के अधिकारों की रक्षा करते हुए जनहित योजनाओं का लाभ समय पर दिया जाए।

 

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराया गया और बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई