CR में हीटवेव का येलो अलर्ट, 29 मई को बारिश से गिरेगा पारा

SHARE:

नोएडा । दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी दिनों में मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 28 मई को भीषण गर्मी और हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं 29 मई को तेज आंधी, तूफान और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस बदलाव का असर अगले तीन दिनों तक यानी 31 मई तक देखने को मिलेगा। 28 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में उमस भरी गर्मी के साथ हीटवेव से लोग परेशान रहेंगे। हालांकि, दोपहर और शाम के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। 29 मई को मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा। सुबह से शाम तक तीनों पहर में बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ आंधी-तूफान की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक 30 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने को संभावना है। 31 मई को अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। दोनों दिन आंधी और बारिश का पूर्वानुमान है, लेकिन विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 1-2 जून को उमस और बादल छाए रहेंगे। 1 जून को अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है और आसमान आंशिक रूप से बादलों वाला रहेगा। इसके बाद 2 जून को पारा 40 डिग्री और 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई के बाद से भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि अलर्ट के दौरान नागरिक तेज हवाओं और बिजली गिरने से सतर्क रहें। बारिश के दौरान खुले में जाने से बचें। फिलहाल 48 घंटों में मौसम पूरी तरह करवट लेने वाला है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई