खाद कटौती के विरोध में पोंड सहकारी समिति में किसानों का प्रदर्शन

SHARE:

“पूर्व की तरह पर्याप्त खाद नहीं मिला तो होगा चक्का जाम” — किसानों की चेतावनी

 

गरियाबंद /पाण्डुका-: खरीफ सीजन की तैयारी के बीच खाद की मात्रा में कटौती को लेकर किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिले की विभिन्न सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद वितरण नहीं होने से किसानों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में पाण्डुका अंचल के किसानों ने पोंड सहकारी समिति में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर कृषि उपसंचालक गरियाबंद के नाम ज्ञापन सौंपा।

 

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार और प्रशासन को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पूर्व वर्षों की तरह पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में चक्का जाम और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

जानकारी के अनुसार पाण्डुका अंचल के लगभग 200 किसान पोंड सहकारी समिति भवन पहुंचे और खाद कटौती के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान समिति भवन का घेराव भी किया गया। प्रदर्शन में क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

 

किसानों का आरोप है कि पहले प्रति एकड़ 3 बोरी यूरिया, 3 बोरी डीएपी, 2 बोरी सुपर फास्फेट एवं 1 बोरी पोटाश उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन वर्तमान में मात्र 25 किलो डीएपी और 1 बोरी यूरिया ही दिया जा रहा है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

 

धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने मांग की कि खरीफ सीजन को देखते हुए तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसानों को खेती कार्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई