सीकासार जीरो पॉइंट पर हीरों का काला खेल बेनकाब: 4.50 लाख के हीरों संग महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

सीकासार जीरो पॉइंट पर हीरों का काला खेल बेनकाब: 4.50 लाख के हीरों संग महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

गरियाबंद/मैनपुर: गरियाबंद पुलिस ने अवैध हीरा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लाख 50 हजार रुपये कीमत के हीरों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मैनपुर थाना और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह खुलासा उस समय हुआ जब आरोपी सीकासार जाने वाले जीरो पॉइंट मार्ग पर ग्राहकों की तलाश में खड़े मिले।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से बहुमूल्य हीरों की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मैनपुर एवं स्पेशल टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की फिराक में थे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को मौके पर दबोच लिया।

तलाशी के दौरान महिला आरोपी भानुमति यादव के पास से 5 नग, कुशल नेताम के पास से 2 नग और अर्जुन पाण्डे के कब्जे से 2 नग कुल 9 नग चमकीले बहुमूल्य खनिज पदार्थ बरामद किए गए। जब्त हीरों की अनुमानित कीमत 4.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2), 3(5) एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(4) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

भानुमति यादव, ग्राम मोहंदा थाना मैनपुर

कुशल नेताम, ग्राम पीपल कन्हार थाना पीपरछेड़ी

अर्जुन पाण्डे, बेगरपारा थाना मैनपुर

जप्त सामग्री

09 नग बहुमूल्य हीरा जैसे चमकीले खनिज पदार्थ

अनुमानित कीमत: ₹4,50,000

पुलिस की सख्ती से तस्करों में मचा हड़कंप

गरियाबंद पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हीरा और खनिज तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई