फिंगेश्वर के ग्राम बिजली में बड़ा हादसा टला: चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान

SHARE:

गरियाबंद/फिंगेश्वर-:फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम बिजली में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और टायर व डीजल टंकी फटने से इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक कुरूद से धान लोडिंग के लिए कुंडेल धान संग्रहण केंद्र जा रहा था। इसी दौरान ट्रक से धुआं उठता देख ग्रामीणों ने चालक को आवाज दी, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी।

 

स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

सूचना मिलते ही राजिम से दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

हालांकि, तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

 

प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण भीषण गर्मी में इंजन का ओवरहीट होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment