बिलासपुर में युवक का आत्मदाह का प्रयास: सड़क पर खुद को लगाई आग, 80% झुलसा

SHARE:

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने सार्वजनिक स्थान पर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। यह घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है।मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर युवक के शरीर में लगी आग बुझाई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। बताया जा रहा है कि युवक करीब 80 प्रतिशत तक जल गया है।घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। पहले फुटेज में युवक पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल लेते हुए दिखाई देता है, जबकि दूसरे फुटेज में वह सड़क किनारे अपनी बाइक रोककर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए नजर आता है। आग लगते ही वह दर्द से सड़क पर गिर पड़ा।घायल युवक की पहचान मनजीत जायसवाल के रूप में हुई है, जो पौसरी गांव का निवासी बताया जा रहा है। गंभीर हालत में उसे तुरंत सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

इस घटना में युवक की बाइक भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment