प्रधानमंत्री मोदी ने नीतीश कुमार को राज्यसभा सांसद बनने पर बधाई दी, ये बात कही

SHARE:

नईदिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रमुख नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य की शपथ लेने पर बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार को देश के अनुभवी नेताओं में से एक बताया और कहा कि उनके सुशासन को लेकर प्रतिबद्धता की हर तरफ तारीफ हुई है। मोदी ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को भी कार्यकाल समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाने पर बधाई दी।प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा। सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी।नीतीश को केंद्र में मंत्रालय संभालने का भी अनुभव रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या उन्हें कोई मंत्री पद मिलेगा? हालांकि, अभी तक कहीं से ऐसी कोई संभावना सामने नहीं आई है। बता दें कि जेडीयू प्रमुख ने राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद 30 मार्च को बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया था। अब वह अगले कुछ दिन में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद बिहार के नए मुख्यमंत्री का चयन होगा।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई