कांग्रेस का बूथ स्तर पर बड़ा फोकस: कौन्दकेरा बूथ 168 में कमेटी गठन, संगठन विस्तार को मिली नई रफ्तार

SHARE:

गरियाबंद-: जिले में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। लगातार चल रहे संगठन विस्तार अभियान के तहत कौन्दकेरा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 168 में बूथ कमेटी का गठन किया गया। इस आयोजन में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और संगठन को मजबूती देने के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज एवं पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश शुक्ल के निर्देशानुसार जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सक्रिय रूप से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने में जुटी हुई है इसी कड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन के विस्तार को नई गति देने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम में जिला एवं ब्लॉक नेतृत्व के मार्गदर्शन में सुखचंद बेसरा और रूपेश साहू के नेतृत्व में मंडल प्रभारी दुर्गा प्रसाद सिन्हा एवं थनेश्वर बंजारे तथा मंडल अध्यक्ष खिलेश साहू की उपस्थिति में बूथ कमेटी का विधिवत गठन किया गया। बैठक के दौरान वार्ड कमेटियों के गठन को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई और हर वार्ड में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोर दिया गया।वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि मजबूत बूथ संरचना ही किसी भी चुनाव में जीत की नींव होती है। इसलिए हर कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी होगी। साथ ही आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक मजबूती को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही गई।कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस पार्टी के जयघोष के साथ सभा का समापन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई