ग्राम गौरवपथ से बदलेगी तस्वीर: सड़क स्वीकृति पर ग्रामीणों में खुशी, सरपंच ममता साहू सहित जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

SHARE:

फिंगेश्वर-:फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम तर्रा में लंबे समय से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है। ग्राम गौरवपथ योजना के तहत 1400 मीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए 136.56 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। साथ ही मार्ग पर नए पुल निर्माण की मंजूरी से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।गौरतलब है कि पूर्व में इस सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कई बार आंदोलन किया था, यहां तक कि मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अब शासन द्वारा स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होती नजर आ रही है।इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर ग्राम पंचायत तर्रा की सरपंच ममता साहू सहित समस्त पंचों एवं ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। सरपंच ममता साहू ने कहा कि यह सड़क निर्माण गांव के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा और आवागमन की सुविधाएं बेहतर होंगी।ग्रामीणों ने भी इस कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब गांव में विकास की नई बयार बहेगी और लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानियों से राहत मिलेगी।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई