गरियाबंद पुलिस द्वारा 42 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार

SHARE:

कार्यवाही थाना छुरा

गरियाबंद – नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के  परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो आज दिनांक को थाना प्रभारी छुरा को सूचना मिला कि एक महिला के द्वारा अधिक मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु अपने घर में रखा हुआ है। जिसकी  सूचना पर थाना प्रभारी छुरा द्वारा पुलिस टीम तैयार कर मुखबीर द्वारा बताए सूचना के आधार पर संदेही आरोपी के घर में रेड कार्यवाही कर मौके पर संदेही का श्रीमति डोमन साहू पति दिनेश साहू उम्र 28 वर्ष सकिन बीजेपाल थाना छुरा जिला गरियाबंद (छ. ग.) का होना बतायी। साथ ही घर की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 3 जरकिन प्राप्त हुआ जिसमें से एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरकिन में 20 लीटर भरा हुआ दूसरे सफेद रंग की जर्किन में 7 लीटर एवं तीसरे पीले रंग की जरकिन में 15 लीटर कुल 42 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 8400/- रूपये को समक्ष गवाहन के कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी महिला श्रीमति डोमन साहू का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में दिया गया। उक्त आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर से समक्ष गवाहन  के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 

गिरफ्तार आरोपी-

डोमन साहू पति दिनेश साहू उम्र 28 वर्ष सकिन बीजेपाल थाना छुरा जिला गरियाबंद (छ. ग.)।

 

जप्त सामग्री

01) 3 प्लास्टिक जरकिन में एक सफेद रंग की जरकिन में 20 लीटर भरा हुआ दूसरे सफेद रंग की जर्किन में 7 लीटर एवं तीसरे पीले रंग की जरकिन में 15 लीटर भरा हुआ जो कुल 42 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 8400/- रूपये ।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई