कांग्रेस के नीति नीति से प्रभावित होकर लगातार भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो रहे-राजेंद्र सूर्यवंशी

SHARE:

प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस के 12 सदस्यों की टीम बनेगी- डॉ राजेंद्र साहू

 

फिंगेश्वर/आज फिंगेश्वर रेस्ट हाउस में संगठन सीजन अभियान के तहत विधानसभा चुनाव और मिशन 2028 की तैयारी के मध्देनजर बुथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रिति- नीति से प्रभावित होकर वरिष्ठ नेता जीवराखन निषाद लालपुर पुनः कांग्रेस घर वापसी किया एवं दर्रीपार से भाजपा कार्यकर्ता भीषम साहू,अमृत साहू,तोरण साहू को नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सूर्यवंशी ने कांग्रेस गमछा पहनकर पार्टी प्रवेश कराया।

 

बैठक में बूथ कमेटी गठन हेतु फिंगेश्वर मंडल कांग्रेस प्रभारी डॉ राजेंद्र साहू ने कहा की प्रदेश कांग्रेस एवं पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू के आदेशानुसार प्रत्येक बूथ पर 12 सदस्यों की टीम बनाने का लक्ष्य है। इसमें समाज के हर वर्ग विशेषकर युवाओं, महिलाओं, और बुजुर्गों को शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है।

 

नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सूर्यवंशी ने कहा कि इस बैठक का प्राथमिक लक्ष्य बुथ जीतो चुनाव जीतो की रणनीति पर अमल करना है नगर के विभिन्न वार्डों में जाकर बूथ प्रभारी के साथ समन्वय स्थापित करने और संगठन सृजन कार्यक्रमों के माध्यम से जमीनी स्तर पर कार्य करने पर जोर दिया गया बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होने और कमेटी गठन की प्रक्रिया को समय सीमा के भीतर पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

जिला कांग्रेस महामंत्री कमल यदू ने कहा की कार्यकर्ता की मेहनत ही रंग लाती है यदि कार्यकर्ता ईमानदारी से बूथ गठन का काम पूरा करेगा तो चुनाव जीतने से कोई नहीं रोक सकता।श्री यदू ने स्पष्ट किया कि चुनाव में सफलता की कुंजी मजबूत बूथ मैनेजमेंट में ही छिपी है नगर के सभी वार्डों के लिए अलग-अलग प्रभारी की नियुक्ति की प्रक्रिया पर चर्चा हुई जो सीधे मंडल अध्यक्ष को रिपोर्ट करेंगे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त तेजेश यदू ने की उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दे को लेकर सक्रिय रहने का संकल्प लिया इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सूर्यवंशी, फिंगेश्वर मंडल प्रभारी डॉ राजेंद्र साहू,जिला महामंत्री कमल यदू,ओमप्रकाश बंछोर, हरिशंकर श्रीवास्तव,मंडल अध्यक्ष तेजेश यदू, डोंगर सिंग मरकाम,जितेंद्र सिंह ठाकुर,अनिल चंद्राकर जिला मीडिया प्रभारी टिकेश साहू,चंद्रमणि चंद्राकर, युवराज सिंन्हा, राजऋषि टंडन,मनोहर साहू,मंथिर साहू चिमनलाल साहू मिलाप साहू,भीषम साहू, जेठू राम बंजारे, छगन रात्रे, लेखराम साहू,जीवराखन निषाद,महेंद्र साहू तोरण साहू संतोष ठाकुर डोमार ध्रुव नेतराम ध्रुव नाथूराम ध्रुव सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई